फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः दोपहर बाद नहीं मिलती हैं पलवल के लिए बसें, होती है डग्गामारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सारसौल बस अड्डे से दोपहर बाद पलवल के लिए रोडवेज बसें नहीं मिलती हैं, इस पर इको वैन चालक जमकर डग्गामारी करते हैं। मनमाना किराया वसूलने के साथ-साथ यात्रियों की जान से भी खिलवाड़ किया जाता है। इको वैन में दस से 12 सवारियां बैठाकर ढोया जाता है। यह सारा खेल उस सारसौल चौराहे से संचालित होता है। जहां पर परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक और संभागीय परिवहन विभाग का कार्यालय है।
विज्ञापन

बता दें कि सारसौल चौराहे के आसपास से पलवल व एनसीआर के लिए इको वैन से डग्गामारी की जाती है। सवारियों की अधिक संख्या और रोडवेज बसों के अभाव में इको वैन के संचालक काफी मनमानी करते हैं। सारसौल बस अड्डे से वैसे तो सुबह पांच बजे से लेकर दोपहर एक बजे तक 20-25 बस पलवल के लिए निकलती हैं, लेकिन इसके बाद बसों की संख्या कम हो जाती है। हरियाणा की बसें तो काफी कम दिखती हैं। इस वजह से इको वैन चालक एक-एक वैन में दस से 12 सवारियों को बैठाकर पलवल के लिए ले जाते हैं। अगर किसी वजह से बस शहर में नहीं घुस पा रही हैं तो इनका किराया 20 से 30 रुपये तक बढ़ भी जाता है। अभी यात्री 120-130 रुपये पलवल के देते हैं। इतना ही नहीं, बल्लभगढ़ की कहकर यह लोग सवारियों को पलवल में ही उतार देते हैं।
-एआरटीओ परिवर्तन अभिताभ चतुर्वेदी से अभियान चलाकर अवैध इको वैन का संचालन बंद कराया जाएगा। किसी भी सूरत में डग्गामारी नहीं होने दी जाएगी।
-फरीदउद्दीन, एआरटीओ प्रवर्तन
-दोपहर एक बजे तक हर 15 मिनट में पलवल के लिए बस मिल जाती है। जबकि इसके बाद एक घंटे के अंतराल पर मिलती है। हरियाणा परिवहन निगम के अधिकारियों से बातचीत कर शाम को बसों की संख्या बढ़वाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीके शुक्ला, एआरएम अलीगढ़ डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें