मंडल से परिवहन निगम की 250 से अधिक रोडवेज बसें चुनावों में लगने का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। एनसीआर के साथ-साथ आगरा, मथुरा, एटा, कासगंज आदि जिलों के लिए जाने वाले यात्री बस अड्डों पर भटकते रहते हैं। जब बस आती है तो सीट पाने के लिए धक्का मुक्की होती है।
बता दें कि प्रदेश में विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव चरणबद्ध तरीके से हो रहे हैं। ऐसे में विभिन्न जनपदों में फोर्स के आवागमन के लिए रोजवेज बसों को लगाया गया है। मंडल से 600 में से 250 से अधिक रोडवेज बसें चुनाव में लग गई हैं। ऐसे में रूट पर बसों की संख्या काफी कम हो गई है। इस वजह से यात्रियों को बसों का इंतजार में भटकना पड़ रहा है। ब्यूरो