यमुना एक्सप्रेस वे पर क्षतिग्रस्त बस को उठाती क्रेन।
- फोटो : TAPPAL
यमुना एक्सप्रेस वे के प्वाइंट 43 पर बृहस्पतिवार दोपहर डिवाइडर से टकराकर बस पलट कई। हादसे में 15 यात्री घायल हो गए। बस बिहार के गया से दिल्ली जा रही थी।
यमुना एक्सप्रेस वे पर बस पलटने की सूचना पर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। घायलों को उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। यात्री संतोष, मुकेश पुत्र राजाराम निवासी गया, नागेश्वर यादव, सन्नी पुत्र रामदेव यादव निवासी वंतरगंज झारखंड और गुड़िया कुमारी पत्नी सूरज कुमार निवासी झारखंड गंभीर रुप से घायल हो गए। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि अधिकतर यात्रियों को मामूली चोटें आई थी। उपचार के बाद वह अपने गंतव्य की तरफ चले गए।