फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्टाफ की कमी से मुड़िया पूर्णिमा मेले में बसों के संचालन पर संकट

विज्ञापन
रोडवेज बस। - फोटो : samvad
विज्ञापन
मथुरा-गोर्वधन में आयोजित होने वाले मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए रोडवेज 150 बसों का संचालन करेगा। इससे पहले ही उसे बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। विभाग के पास पर्याप्त स्टाफ न होने के कारण यह संचालन कैसे होगा, इस पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन



यह मेला 23 से 29 जुलाई तक आयोजित होगा। बसों का संचालन अलीगढ़-मथुरा रोड पर शुरू होगा। रोडवेज ने मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए 150 बसों को चलाने की योजना बनाई है। हालांकि, विभाग के अधिकारियों ने स्टाफ की कमी को लेकर चिंता व्यक्त की है। पर्याप्त चालक और परिचालक न होने से बसों को सड़कों पर उतारना मुश्किल हो सकता है।


इस स्थिति से मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वर्तमान में उपलब्ध स्टाफ से बसों का संचालन करना एक बड़ी चुनौती है। इस संबंध में रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र कुमार वर्मा का कहना है कि स्टाफ की तैनाती के साथ वैकल्पिक व्यवस्थाओं को पूरा किया जा रहा है। मेले में यात्रियों की संख्या को देखते हुए पर्याप्त बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें