जम्मू-कश्मीर के पांच श्रद्धालु एक एवेन्यू कार में सवार होकर प्रयागराज के महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे। आज दोपहर 1.30 प्रयागराज से लौटते समय एक अज्ञात बस ने यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के निकट एवेन्यू कार में टक्कर मार दी।
अलीगढ़ में थाना टप्पल के यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के निकट एक अज्ञात बस ने कार को टक्कर मार दी। जिससे महिला समेत तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दो की हालत नाजुक है। कार में सवार जम्मू-कश्मीर के श्रद्धालु प्रयागराज से महाकुंभ स्नान कर लौट रहे थे।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पांच श्रद्धालु एक एवेन्यू कार में सवार होकर प्रयागराज के महाकुंभ स्नान के लिए गए थे। आज दोपहर 1.30 प्रयागराज से लौटते समय एक अज्ञात बस ने यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के निकट एवेन्यू कार में टक्कर मार दी। टक्कर से महिला समेत कार में सवार तीन श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी दो घायल हो गए, जिन्हें जेवर के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
इनकी हुई मौत
पदम पुत्र सतगुरु प्रकाश उम्र 67 निवासी मकान नंबर 70 सेक्टर 14 नानक नगर जम्मू गांधीनगर
युद्धवीर पुत्र रामचंद्र गुप्ता उम्र 50 वर्ष निवासी मकान नंबर 35 सेक्टर 1 वार्ड नंबर 53 त्रिकुटा नगर जम्मू
सविता पत्नी बी आर शर्मा उम्र 65 वर्ष निवासी मकान नंबर 31 सेक्टर 2 एक्स्ट्रा त्रिकुटा जम्मू