मेरठ के थाना कंकरखेड़ा की जवाहर नगर काॅलोनी निवासी अनिल कुमार अनुबंधित बस पर चालक थे। वह दवा लेने अलीगढ़ आए थे। सारसौल सेटेलाइट बस स्टैंड के बाहर फुटपाथ पर गिरकर उनकी मौत हो गई थी।
अलीगढ़ में रोडवेज की अनुबंधित बस के चालक की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने अलीगढ़ में ही मानव उपकार संस्था की मदद से अंतिम संस्कार करा दिया।
विज्ञापन
मेरठ के थाना कंकरखेड़ा की जवाहर नगर काॅलोनी निवासी अनिल कुमार (50) अनुबंधित बस पर चालक थे। 13 जून को दवा लेने अलीगढ़ आए थे। सारसौल सेटेलाइट बस स्टैंड के बाहर 13 जून दोपहर फुटपाथ पर गिरकर उनकी मौत हो गई थी।
थाना बन्नादेवी के प्रभारी निरीक्षक पंकज मिश्रा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हार्ट अटैक बताया गया है। उन्होंने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय होने के कारण सामाजिक संस्था मानव उपकार की मदद से नुमाइश स्थित श्मशानगृह में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस अवसर पर अनिल कुमार की पत्नी पायल और रिश्तेदार महेश चंद्र व अन्य परिजन मौजूद रहे।