विश्व रक्तदाता दिवस पर 14 जून को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मलखान सिंह जिला अस्पताल के सभागार में ब्लड बैंक के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न संस्थाओं के लगभग 51 लोगों ने रक्तदान किया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी व विशिष्ट अतिथि प्रभारी सीएमएस डॉ. सचिन वर्मा ने किया। इसमें पवन कुमार, टीटूराम, अनिल कुमार शर्मा, पंकज वर्मा, अशोक कुमार शर्मा, कुलदीप अग्रवाल, अनुभव भारद्वाज, प्रेरणा, रॉकी कुमार, अनिल, भरत, संगीता, रेखा सिंह, राज कुमार, पुष्पेंद्र कुमार, विजय पाल सिंह, अविनाश, मयंक, राकेश गौतम ने रक्तदान किया। इसके अलावा अंशिका मिश्रा, ध्रुव, अमन राठौर, दीपांशु, तेजस्वी सक्सेना, रणवीर सिंह, शशि सिंह, बदन सिंह, प्रदीप कुमार सिंघल, दीपक शर्मा, दीपक कुमार, मुदित माहेश्वरी, राधे लाल ने भी रक्तदान किया।
यदुवंश सहाय, शिव दिवाकर, पुलिकत, सोमित वार्ष्णेय, तन्मय पाठक, जागृति शर्मा, प्रेम चंद्र शर्मा, युग शर्मा, अनिल अग्रवाल, गौरव सिंह, भूपेंद्र कुमार शर्मा, प्रखर गुप्ता, अजय सिंह, विशाल और नितिन गुप्ता भी ने भी रक्तदान में भाग लिया। इस मौके पर जिला अस्पताल से डॉ. विक्रांत, डॉ. सुभी, डॉ. हलीमा, रतन गुप्ता, अक्षय सेंगर, श्याम शर्मा, केपी यादव, प्रीति गुप्ता, मंजू, अरविंद आदि मौजूद रहे।