छर्रा कस्बा में अलीगढ़ रोड स्थित बस स्टैंड पर बस के ब्रेक फेल होने से बस अचानक एक दुकान में घुस गई। दुर्घटना में कोई हताहत तो नहीं हुआ लेकिन दुकान क्षतिग्रस्त हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच पड़ताल की। पुलिस ने बताया कि प्राइवेट बस स्टैंड पर सांकरा से आई बस को खड़ी किया जा रहा था तभी बस को मोड़ते समय अचानक ब्रेक फेल हो गए। बस अनियंत्रित होकर सामने कांच की दुकान में जा घुसी। थानाध्यक्ष अंकित सिंह ने बताया कि ब्रेक फेल होने के चलते बस अनियंत्रित हो गई थी।
दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि सांकरा, अतरौली, कासगंज एवं अलीगढ़ को जाने-आने वाली बसों का स्टैंड कस्बे के बीच में होने के चलते जाम की समस्या रहती है वहीं दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं। यहां से बस अड्डा दूसरी जगह स्थापित किया जाए।