फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चौकीदारों से फुलवारी में पानी लगवाने पर एसएसपी हुए सख्त

विज्ञापन
दिशा-निर्देश देते एसएसपी नीरज जादौन। - फोटो : samvad
विज्ञापन
जवां में एसएसपी नीरज जादौन ने थाना जवां के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अभिलेखों का अवलोकन किया। चौकीदारों से बातचीत में फुलवारी में पानी लगाने का पता चलने पर थानाध्यक्ष को सख्त निर्देश दिए। थाने की जर्जर इमारत के बारे में जानकारी हासिल की तथा पुलिस गारद के साथ कस्बे के मुख्य बाजार में पैदल मार्च कर पुलिस के व्यवहार की जानकारी ली।
विज्ञापन



एसएसपी ने थाने में साफ-सफाई देखी, असलहा, कंप्यूटर कक्ष और बैरक का निरीक्षण किया। इसके बाद चौकीदारों से पूछा कि थाने में उनसे क्या काम कराया जाता है। चौकीदारों ने बताया कि फुलवारी में पानी लगवाया जाता है। यह सुनकर एसएसपी के तेवर गरम हो गए और थानाध्यक्ष धीरज कुमार को सख्त निर्देश दिए कि चौकीदारों से ऐसे काम नहीं कराए जाएं।


थाने की जर्जर इमारत के बारे में थानाध्यक्ष ने जानकारी दी कि इस संबंध में रिपोर्ट बनाकर भेज दी गई है। इसके बाद एसएसपी ने पुलिस गारद के साथ कस्बा के मुख्य बाजार में पैदल मार्च किया। इस मौके पर सीओ सर्वम सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें