फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शस्त्र पूजन और अभिमानी रावण का दहन आज

विज्ञापन
रावण का पुतला। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
आज (रविवार) विजयादशमी है। शस्त्र पूजन के साथ शहर के रामलीला मैदान में अभिमानी रावण का दहन होगा। इससे पहले सांकेतिक रूप से राम-रावण युद्ध का भी आयोजन होगा। श्री रामलीला महोत्सव समिति ने सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना संक्रमण काल के चलते शहर की छह रामलीलाओं का मंचन नहीं हुआ। परंपराओं का निर्वहन करने के लिए रामलीला मैदान में संगीतमय रामायण पाठ का आयोजन किया गया। आज दशमी के अवसर पर शस्त्र पूजन होगा। राम-रावण युद्ध का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद रावण के पुतले का दहन होगा। श्री रामलीला महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने लोगों से कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों के साथ ही शामिल होने की अपील की है। जबकि विभिन्न गली मोहल्लों में भी सूक्ष्म रूप से रावण के पुतले का दहन होगा। बड़े आयोजन न हों इसके लिए जिला प्रशासन भी सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें