फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरी काम होने पर ही आज घर से निकले, रूट रहेगा डायवर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयदशमी एवं दुर्गा पूजा को लेकर यातायात पुलिस ने शहर में कई मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया है। इस बार रावण दहन भी नुमाइश मैदान की बजाय रामलीला मैदान में किया जा रहा है। ऐसे में शहर वासियों को किसी भी प्रकार से जाम की समस्या से न जूझना पड़े, इसके लिए यातायात पुलिस की ओर से आज रूट डायवर्जन रहेगा। सुबह सात बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक व्यवस्था लागू रहेगी।
विज्ञापन

इस प्रकार रहेगी व्यवस्था
- दिल्ली-बुलंदशहर की ओर से सारसौल चैराहे की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन/रोडवेज बसें शहर के अंदर प्रवेश नही करेंगी। यह वाहन बाईपास होकर जाएंगे।
- आगरा/मथुरा रोड की ओर से सासनी गेट चैराहे की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन/रोडवेज बसें शहर के अंदर प्रवेश नही करेंगे। यह वाहन बाईपास होकर जाएंगे।
विज्ञापन

- अतरौली से क्वार्सी चैराहे की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन/रोडवेज बसें शहर के अंदर प्रवेश नही करेंगी। यह वाहन बाईपास होकर जाएंगे।
- एटा/कानपुर रोड की ओर से एटा चुंगी चैराहे की तरफ आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन/रोडवेज बसें शहर के अंदर प्रवेश नही करेंगी। यह वाहन बाईपास होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें