रोजाना घटनाआें को अंजाम देकर चोरों ने कोतवाली पुलिस की नाक में दम कर रखा है। मंगलवार की रात्रि कोतवाली में सामने स्थित गांव मिलिक स्थित एक मकान से चोर हजारों के जेवरात कपड़े नगदी आदि चुरा ले गये। पीड़ित ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
महेन्द्र पुत्र मनोहरलाल ने बताया कि वह परिवार सहित मंगलवार की रात्रि मकान की छत पर सो रहा था। रात्रि में अज्ञात बदमाश किसी तरह मकान के अंदर घुस गये तथा अलमारी में रखे सोने का हार और झुमके आदि जेवरात व नकदी लाखों का माल चोरी कर ले गए।
इंस्पेक्टर राजवीर सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है कुछ लोगाें को पूछताछ हेतु हिरासत में लिया गया है। छानबीन की जा रही है।