फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से 1.13 लाख रुपये लूटे

Thu, 28 May 2015 02:16 AM IST
अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना पालीमुकीमपुर के क्षेत्र में सोहनलाल अशर्फी देवी इंटर कॉलेज के पास बाइक सवार बदमाश फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों से मारपीट कर एक लाख 13 हजार रुपये की नकदी लूट ले गए। दिनदहाड़े हुई घटना से पुलिस प्रशासन में अफरा तफरी मच गई।
विज्ञापन

जिला बुलंदशहर से संचालित सेट इन क्रेडिट केयर फाइनेंस नेटवर्क लिमिटेड कंपनी गांवों में रोजगार बढ़ाने के लिए महिला समूहों को लोन देती है। कंपनी में संदीप कुमार पुत्र विनोद कुमार और हाशिम पुत्र कल्लू खां सीएसओ के पद पर तैनात हैं। बुधवार को दोनों गांव आलमपुर, हरदोई, गनेशपुर और बड़ेसरा से रुपये लेकर बुलंदशहर जा रहे थे। इसी दौरान पालीमुकीमपुर थाने से निकलते ही आलमपुर-अतरौली मार्ग पर सोहनलाल अशर्फी देवी इंटर कॉलेज के पास बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर इनकी बाइक रुकवा ली और जान से मारने की धमकी देते हुए तमंचा तान दिया। बदमाश दोनों के बैग लूट ले गए। पीड़ितों के मुताबिक बैग में 1.13 लाख रुपये थे। इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर एसओ पालीमुकीमपुर सुभाष यादव मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। सीओ के आदेश पर अतरौली, हरदुआगंज, छर्रा, दादों क्षेत्र में चेकिंग शुरू हो गई। मगर बदमाशों को कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें