ग्राम बरोला पटवारी निवासी गायक मंंडली गोवर्धन में हुए शिव विवाह आयोजन में गए थे। वहां से अपनी बाइक से वापस लौट रहे थे। ग्राम हस्तपुर के समीप उनकी बाइक पटरी के सहारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
ग्राम तेहरा निवासी एक किसान को गांव जाते वक्त बुलट चालक ने टक्कर मार दी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। कोतवाल नरेंद्र यादव ने बताया कि 26 फरवरी शाम सात बजे करीब हरवीर सिंह (65) पुत्र राजपाल सिंह निवासी ग्राम तेहरा अपने गांव वापस जा रहे थे। रास्ते में ही पीछे से बुलट चालक ने उनको टक्कर मार दी।
विज्ञापन
घायल हरवीर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। यहां से गंभीर हालत में उनको अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके पुत्र सुशील कुमार की तहरीर पर अज्ञात बुलट चालक के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है, शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।
बिजली के खंभे से टकराई बाइक, मौत
ग्राम बरोला पटवारी निवासी गायक मंंडली के सदस्य प्रमोद पुत्र नन्नू सिंह गोवर्धन में हुए शिव विवाह आयोजन में गए थे। वहां से अपनी बाइक से वापस लौट रहे थे। 27 फरवरी सुबह 7:30 बजे ग्राम हस्तपुर के समीप उनकी बाइक पटरी के सहारे खड़े बिजली के खंभे से टकरा गई। इस दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई। उनको उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।