फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: खैर में भगतगढ़ी की पुलिया पर हुए हादसे में पिता की जान गई, पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के टेटी गांव रोड पर खूनी पुलिया के नाम से मशहूर भगतगढ़ी की पुलिया के निकट एक गड्ढे में बाइक के गिरने से पिता की मौत हो गई और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन




इस पुलिया का वर्तमान में चौड़ीकरण हो रहा है। यहां काम कर रहे पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने बिना कोई सूचना बोर्ड लगाए यातायात का डायवर्जन कर दिया है। पुलिया के दोनों तरफ गहरे गड्ढे खोद दिए हैं।


बृहस्पतिवार को दाउपुर जवा निवासी सुनील सिंह (52) पुत्र दलबीर सिंह अपने 24 वर्षीय बेटे गौरव के साथ दवाई लेने वृंदावन जा रहे थे। सुबह छह बजे रास्ता साफ दिखाई न देने के कारण बाइक पुलिया से पहले बने गड्ढे में उछलकर दूर जा गिरी। इस हादसे में पिता-पुत्र दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन




ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले सुनील सिंह ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल गौरव को पुलिस ने एंबुलेंस से खैर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सूचना पाकर परिजन भी खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आ गए। डॉक्टरों ने उसको अलीगढ़ के जेएन मेडिकल रेफर कर दिया। यहां से देर शाम उसको नोएडा के निजी अस्पताल में रेफर कर दिया। सुनील के दोनों बेटों गौरव व प्रशांत और पत्नी पुष्पेंद्र देवी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें