फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : शराब की अवैध गुमटी पर चला बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस क्षेत्र में छर्रा अड्डा पुल के नीचे पुलिस ने एक गुमटी पर सोमवार देर रात बुलडोजर चला दिया। शराब ठेके के बराबर बनी गुमटी शराब पीने का अवैध ठिकाना बनी हुई थी। साथ में ठेका संचालक के खिलाफ भी आबकारी विभाग को रिपोर्ट दी गई है।
विज्ञापन

पुलिस को शिकायत मिल रही थी कि छर्रा अड्डा पुल के पास एक ठेके के बराबर में गुमटी शराब पीने का अवैध ठिकाना बनी हुई है। इस शिकायत को एसएसपी कलानिधि नैथानी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए सीओ तृतीय श्वेताभ पांडेय की अगुवाई में टीम बनाकर भेजी और टीम ने जेसीबी की मदद से यह गुमटी ढहा दी। गंदा कुआं पर बनी गुमटी में लोग बैठकर शराब पीते थे। उन्हें भी वहां खुले में शराब पीने पर चेतावनी दी गई और मुकदमा दर्ज करने के निर्देश थाना पुलिस को दिए गए। इसके अलावा ठेका संचालक के खिलाफ भी रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें