फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोधा में 30 बीघे में विकसित कॉलोनी पर गरजा बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
लोधा क्षेत्र के हरिदासपुर में करीब 30 बीघा क्षेत्रफल में बिना नक्शा पास अवैध कॉलोनी पर एडीए का बुलडोजर गरजा। कब्जों को ध्वस्त करा दिया गया। एडीए उपाध्यक्ष गौरांग राठी के निर्देश पर एडीए की टीम ने लोधा क्षेत्र के हरिदासपुर में 30 बीघा क्षेत्रफल में बिना नक्शा पास कराए बनी प्रेमकुमार की अवैध कॉलोनी की दीवारों को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

दो पार्कों की चारदीवारी व 40 भूखंडों की नींव को भी उखाड़ दिया। मुख्य सड़क को तीन स्थानों पर काट दिया गया। वर्ष 2012-13 में एडीए ने इस कॉलोनी के ध्वस्तीकरण का आदेश जारी किया था। अभियान के दौरान सहायक अभियंता वेद प्रकाश, आरके गुप्ता, अवर अभियंता गंगेश कुमार, मनोज शर्मा, मनोज द्विवेदी, अनिल कुमार सिंह, श्याम मोहन शुक्ला, श्यामवीर सिंह व अशोक शर्मा मौजूद रहे। एडीए उपाध्यक्ष गौरांग राठी के अनुसार अवैध निर्माण के खिलाफ एडीए कार्रवाई करेगा। उन्होंने बताया कि महीने के प्रथम व तृतीय बृहस्पतिवार को विशेष समाधान दिवस का आयोजन होता है। इस दिन नक्शा व ले आउट के लिए आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें