इस हमले में अब तक सामने आए घायलों में मोहल्ला छावनी की 55 वर्षीय शीला देवी को घर के दरवाजे पर घायल किया था। वहीं नगला मान सिंह के 53 वर्षीय हरिकेश दूध लेने जा रहे थे, तब घायल किया। इसी तरह साकेत कालोनी के 57 वर्षीय राजकुमार इलाके में टहल रहे थे, तब सांड के हमले में घायल हो गए। इसके अलावा नौरंगाबाद के 55 वर्षीय अनिल कुमार को नगला मान सिंह से घर आते समय सांड ने घायल किया। इसके अलावा नौरंगाबाद देवी मंदिर के पास चाय की दुकान चलाने वाले भूदेव मिश्रा, पकडऩे पहुंचे नगर निगम कर्मी विशाल व संजय सहित तीन कर्मचारी भी घायल हुए हैं। इसके अलावा नगला मान सिंह के चार अन्य घायल निजी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं।
इस प्रकरण की जानकारी पर हमारी टीम को भेजा गया था। उसके हमले में हमारे तीन कर्मचारी घायल हो गए। बाद में सांड को घेर लिया गया। इसके विषय में यही जानकारी मिली है कि यह खेतों की ओर से मतलब बाहर से शहर में आया था। अब इसके तरह के अन्य जानवरों को पकड़ने के लिए टीमों को लगाया गया है।-प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त