फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की छत पर चढ़ा सांड़: सभी देखकर रह गए हैरान, मची अफरा-तफरी, रस्सियों से काबूकर ऐसे उतारा नीचे

Thu, 22 May 2025 10:50 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

राजन काम से घर के बाहर गया था और उसकी पत्नी घरेलू काम में व्यस्त थी। किसी समय पड़ोसी के खुले घर की सीढ़ियों के सहारे सांड़ राजन की छत पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
छत पर चढ़े सांड़ को काबू करती पुलिस, फायर ब्रिगेड और पशु चिकित्सालय की टीम - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक सांड़ घर की छत पर चढ़ गया। छत पर उसे टहलता देख सभी हैरान रह गए। पुलिस, फायर ब्रिगेड और पशु चिकित्सालय की टीम ने सांड़ को छत से नीचे उतारा।

विज्ञापन


इगलास कस्बा के गोंडा मार्ग स्थित आंबेडकर नगर में 22 मई की सुबह राजन के घर की छत पर एक सांड़ चढ़ गया। इस नजारे को देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। सूचना 112 नंबर पर दी तो इलाका पुलिस, फायर ब्रिगेड और पशु चिकित्सालय से टीम मौके पर पहुंची। सांड़ को पहले छत पर रस्सियों से काबू किया। 
विज्ञापन

विज्ञापन

फार्मासिस्ट चौ. धर्मेंद्र सिंह ने अधीनस्थों के सहयोग से सांड़ को बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर रस्सी के सहारे नीचे उतारा। राजन काम से घर के बाहर गया था और उसकी पत्नी घरेलू काम में व्यस्त थी। किसी समय पड़ोसी के खुले घर की सीढ़ियों के सहारे सांड़ राजन की छत पर पहुंच गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें