फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह साथियों समेत बिल्डर पर मुकदमा

Mon, 19 Jun 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे का निजाम बदल गया, लेकिन बिल्डराें की मनमानी जारी है। आठ लाख रुपये अतिरिक्त देने के बाद भी बताई गई सुविधाएं न देने पर पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर बिल्डर और उसके छह साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


फ्लैट संख्या 201 ए रामा सुधा अपार्टमेंट सेंट्रल पार्क स्वर्ण जयंती नगर निवासी विभोर मित्तल ने राजनगर गाजियाबाद निवासी उन्नति कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर दिनेश गोयल, सुधा रानी, रश्मि गोयल, रामा कुटीर डीएम रोड जिला बुलंदशहर निवासी विशाल कुमार, रामा सुधा अपार्टमेंट के कर्मचारी विश्वजीत उर्फ वासू, सेल्स मैनेजर भरत पाठक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

आरोप लगाया कि इन लोगों ने उन्नति कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कंपनी बनाई। इसके अंतर्गत स्वर्ण जयंती नगर थाना क्वारसी में सेंट्रल पार्क रामा सुधा अपार्टमेंट के नाम से एक बहुमंजिली आवासीय योजना बनाने के लिए बड़े-बड़े विज्ञापन दिए। इससे प्रभावित होकर उसने 18 अक्तूबर 2012 को फ्लैट संख्या 201 बुक कराया।
विज्ञापन


24 घंटे सुरक्षा, अग्नि से सुरक्षा, जिम, स्वीमिंग पूल, जल निकासी सिस्टम एवं बिल्डिंग मेंटेनेंस के नाम पर फ्लैट की राशि के अलावा आठ लाख रुपया अतिरिक्त लिया गया। विभोर का कहना है कि जब पूरा परिवार फ्लैट में रहने लगा, तो उन्हें उपयुक्त सुविधाएं नहीं दी गईं। जब बिल्डर से शिकायत की तो उन्होंने बिल्डिंग में बने कार्यालय से संपर्क करने को कहा।

सात मार्च 2016 को जब विभोर अपने पिता, बड़े भाई आदि के साथ प्रथम तल स्थित आफिस गया और वहां मौजूद कर्मचारी विश्वजीत उर्फ वासु एवं सेल्स मैनेजर भरतेश कुमार पाठक ने अभद्र बर्ताव करते हुए जान से मारने की धमकी दी। क्वारसी पुलिस के पास गया तो उसने भी नहीं सुनी।

एसएसपी दफ्तर से भी सुनवाई न होने पर विभोर ने कोर्ट का सहारा लिया। बता दें कि इस मामले में अग्निशमन विभाग की ओर से भी बिल्डर के खिलाफ एक मुकदमा अदालत में दर्ज कराया गया है।

विकास प्राधिकरण ने भी दी गलत सूचना
विभोर मित्तल का आरोप है कि बिल्डर और अपार्टमेंट के संबंध में विकास प्राधिकरण से सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत जानकारी मांगी गई, तो गलत जानकारी दी गई। नक्शा मात्र पंचम तल तक स्वीकृत होने के बावजूद छठवें माले का निर्माण करा दिया गया।
विज्ञापन


जन सूचना अधिकारी एवं सहायक अभियंता ने मानचित्र स्वीकृत बताया और अग्निशमन संबंधी सूचना से संबंध न होने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ लिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें