फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई के सामने 20 से पेश होंगे एएमयू अधिकारी

Mon, 19 Jun 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई अधिकारियों ने 20 से 22 जून के बीच संयुक्त वित्त अधिकारी शाकेब अर्सलान, मसूद उर रहमान, यास्मीन जलाल बेग, रूहुल कबीर आदि को तलब किया है। 
विज्ञापन



एएमयू के एक शीर्ष अधिकारी गत दिनों सीबीआई देहरादून कार्यालय गए थे। हालांकि उन्होंने सीबीआई को जो दस्तावेज दिए, वह पर्याप्त नहीं थे। एएमयू के संयुक्त वित्त अधिकारी शाकेब अर्सलान की नियुक्ति शुरू से ही सवालों के घेरे में है। यह करीब दस साल पुराना मामला है।

शाकेब अर्सलान की नियुक्ति के अतिरिक्त वित्तीय, प्रशासन, अकादमिक गड़बड़ी की शिकायत सीबीआई के पास पहुंची। एएमयू रजिस्ट्रार प्रो. जावेद अख्तर ने बताया कि करीब 10 वर्ष पुराने नियुक्ति के मामले में अधिकारियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाकेब की नियुक्ति पूर्व कुलपति जमीरउद्दीन शाह के आने के पहले हुई थी। उन्होंने बताया कि 20 से 22 जून के बीच अधिकारियों को देहरादून सीबीआई दफ्तर में अलग-अलग समय में बुलाया गया है। उन्होंने इसकी पुष्टि की, कि उनकी अनुपस्थिति में एक दूसरे अधिकारी सीबीआई के पास जरूरी दस्तावेज लेकर गए थे।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें