फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में दूसरे मेडिकल कॉलेज के लिए बजट पास

Wed, 12 Jul 2017 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चिकित्सक
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश सरकार के वित्त वर्ष 2017-18 के लिए प्रस्तुत किए गए पहले बजट में जिले के स्वास्थ्य विभाग की सेहत का खास ध्यान रखा गया है। सबसे बड़ी बात अलीगढ़ में अब दूसरा मेडिकल कॉलेज खुलने का रास्ता साफ हो गया है। दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल का अपग्रेडेशन कर उसे मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा। बजट में इसके लिए 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा शहरी चिकित्सालयों में फायर फाइटिंग सिस्टम को बेहतर बनाने, जीएनएम ट्रेनिंग सेंटरों के भवन निर्माण के लिए और ग्रामीण क्षेत्र के चिकित्सालयों में फायर फाइटिंग सिस्टम के लिए भी पैसे का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


करीब 24 साल पहले उस समय मुख्यमंत्री रहे कल्याण सिंह के मुख्यमंत्रित्व काल में निर्मित हुए पं. दीन दयाल उपाध्याय संयुक्त अस्पताल परिसर में विस्तार की बहुत गुंजाइश है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए पिछली सरकार के कार्यकाल में पीजी हॉस्पिटल शुरुआत करने के लिए प्रस्ताव मांगा गया था। सभी विवरण के साथ अस्पताल की सीएमएस डॉ. याचना शर्मा लखनऊ पहुंचीं थीं और पूरा प्रस्ताव शासन को समझाया। अब योगी सरकार द्वारा पेश किए गए पहले बजट में पांच चिकित्सालयों का मेडिकल कालेजों में अपग्रेडेशन के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

इस तरह 100 करोड़ रुपये दीन दयाल संयुक्त अस्पताल के अपग्रेडेशन के लिए दिए जाएंगे। अस्पताल के मेडिकल कॉलेज में अपग्रेडेशन के अलावा शहर और ग्रामीण इलाके के अस्पतालों में सुरक्षा मानकों पर ध्यान दिया गया है। ग्रामीण और शहरी अस्पतालों में आधुनिक अग्निशमन यंत्र लगाने के लिए पैसे का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


क्या होगा मेडिकल कॉलेज का फायदा
मेडिकल की पढ़ाई के लिए अलीगढ़ एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरेगा। यहां पर दो मेडिकल कॉलेज होंगे। जिससे आसपास के जिले के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। बड़ी संख्या में उपचार के लिए अलीगढ़ का रुख करने पर यहां पर चिकित्सा आधारित आर्थिक गतिविधियां भी जोर पकड़ेंगी।

बजट में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और राजकीय विवि न मिलने से निराशा
योगी सरकार के बजट में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और राजकीय विवि न मिलने से जिलेवासियों को निराशा हाथ लगी है। राजकीय विवि और  स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए कई वर्षों से लगातार मांग की जाती रही है। इसके लिए संघर्ष भी किए गए। धरना-प्रदर्शन भी हुए। इसलिए, योगी सरकार के पहले बजट में लोगों को काफी उम्मीद थी कि उनके सपने पूरे हो जाएंगे, पर ऐसा नहीं हो सका। राजकीय विवि के लिए आंदोलित छात्र तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भी मुलाकात कर चुके थे। जिले के सभी महाविद्यालय डॉ. बीआर अंबेडकर विवि आगरा से संबद्ध है। विश्वविद्यालय का एक साल शैक्षिक सत्र पीछे चल रहा है।

पीएम मोदी ने किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ  करने का वादा किया था। लेकिन केवल एक लाख रुपये तक का ही कर्ज माफ हो रहा है। यूपी के 54 लाख किसानों के बीच 36 हजार करोड़ रुपये ऊंट के मुंह में जीरे के सामान है। बजट में छात्रों के लिए लैपटॉप का प्रावधान नहीं किया गया। व्यापारियों की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं हुआ है।
ठा. राकेश सिंह, पूर्व विधायक सपा
पहले नोटबंदी, फिर मीटबंदी और अब जीएसटी के कारण लगभग सभी कारोबार तबाह हो गये हैं। अधिकांश कारखाने बंद हैं। लोगों के पास खाने के लिए पैसे नहीं है। छोटे कारखाने चल नहीं रहे हैं। बजट में भी मजदूरों के लिए कुछ नहीं किया गया है। योगी सरकार से जगी जनता की सारी उम्मीदें खत्म हो गई हैं। बहुत मायूसी है।
जमीरउल्लाह, पूर्व विधायक सपा
योगी सरकार का बजट लोगों के लिए कुछ नहीं लाया है। ये बजट सरकार के झूठे चुनावी वादों की तरह है। इसमें जनता के लिए कोई राहत नहीं है। ये भाजपा के दूसरे वादों की तरह कोरा झूठ है। योगी सरकार ने ताला, हार्डवेयर एवं लघु एवं कुटीर उद्योग से जुड़े लोगों के लिए भी कुछ नहीं किया।
-चौ. बिजेंद्र सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष

बजट में अलीगढ़ के ताला-हार्डवेयर उद्योग के लिए कुछ नहीं है। न ही उद्यमियों एवं व्यापारियों को कोई रियायत दी गई है। 7 विधायक देने के बावजूद व्यापारी एवं उद्यमी ठगा महसूस कर रहे हैं।
- सौरभ सिक्ससंस, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश ब्रज औद्योगिक व्यापार मंडल
- प्रस्ताव तो हमने पहले ही बनाकर भेज दिया था। सब कुछ बात बजट पर ही अटकी थी। अब बजट का प्रावधान हो गया है तो काम भी जल्द शुरू हो जाएगा। शुरुआत में संभावना है कि 50 सीटों के साथ कॉलेज की शुरुआत होगी। अस्पताल की क्षमता भी बढ़ाकर 300 बेड की होने वाली है। आगे के हिस्से में हॉस्पिटल रहेगा। पीछे के हिस्से में एकेडमिक ब्लाक हो सकता है। अस्पताल में विस्तार की काफी संभावना है।
विज्ञापन


- डॉ. याचना शर्मा, सीएमएस, दीन दयाल संयुक्त अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें