किसानोें की सुविधा के लिए सात कंट्रोल रूम बनाए
ब्यूरो, अमर उजाला
अलीगढ़। प्रदेश सरकार की किसान ऋण मोचन योजना अब मूर्त रूप लेती जा रही है। जिला सहकारी बैंक को छोड़कर अभी तक जिले के सभी बैंकों ने अपना डाटा जिला कृषि अधिकारी को भेज दिया है। इसमें 1,18,222 किसान शामिल हैं, जिन पर एक लाख रुपये तक का फसली ऋण है। किसानोें की सहायता करने के उद्देश्य से जिले में सात कंट्रोल रूम भी स्थापित कर दिए गए हैं। जिला कृषि अधिकारी विनोद कुमार का कहना है कि जिले में कलेक्ट्रेट व जिला कृषि कार्यालय पर एक-एक कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके अलावा सभी तहसीलों पर भी कंट्रोल रूम स्थापित कर दिए गए हैं। बैंकों के अधिकारियों से भी यह कहा गया है कि वह दस दिन के अंदर सारी औपचारिकताएं पूरी कर लें। प्रदेश सरकार ने यह घोषणा की थी कि एक लाख रुपये तक के फसली ऋण वाले किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा। पिछले दिनों इस बारे में प्रदेश सरकार ने कार्रवाई शुरू की तो यहां भी इस पर अमल होेना शुरू हो गया।
बिना आधार के नहीं मिलेगा योजना का लाभ
अलीगढ़। बिना आधार कार्ड के किसानों को फसली ऋण योजना का लाभ नहीं मिलेगा। जिला कृ षि अधिकारी ने किसानों से अपील की है कि वह अपने खातों को आधार कार्ड से लिंकअप करा लें। उन्होंने बैंक अधिकारियों से भी यही कहा है कि किसानों का आधार कार्ड, मोबाइल नंबर आदि अहम जानकारियां भी एकत्रित कर लें।