फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: नवरात्र से पहले 1.48 लाख का कुट्टू आटा सीज, नमूने लैब भेजे

विज्ञापन
कुट्टू के आटे की जांच करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम: स्रोत विभाग - फोटो : samvad
विज्ञापन
नवरात्र में श्रद्धालुओं की सेहत से खिलवाड़ रोकने के लिए जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। बुधवार को शहर के विभिन्न इलाकों में छापा मारा। इस दौरान 148 किलो संदिग्ध कुट्टू का आटा सीज किया गया है।
विज्ञापन



खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्वेता चक्रवर्ती और नेहा की टीम ने बाराद्वारी क्षेत्र में नीरज कुमार के प्रतिष्ठान पर कार्रवाई की। यहां से कुट्टू के आटे और मूंगफली के नमूने लिए गए। गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए टीम ने 1.48 लाख रुपये की अनुमानित कीमत का 148 किलोग्राम कुट्टू का आटा सीज कर दिया। इसके अलावा, महावीर गंज में ज्ञान स्वरूप के प्रतिष्ठान से मखाने का नमूना भी संग्रहीत किया गया।


जिले में पांच प्रवर्तन टीमें गठित की गई हैं। ये टीमें पूरे नवरात्रि के दौरान घी, सिंघाड़े का आटा, सेंधा नमक और दूध से बने उत्पादों की शुद्धता सुनिश्चित करेंगी।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त (खाद्य) दीनानाथ यादव ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें