ब्लॉक परिसर में बैठक भाग लेने पहुंचे प्रधान व राशन डीलर
- फोटो : samvad
खंड विकास कार्यालय में बुधवार को राशन डीलरों व ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित हुई। प्रभारी बीडीओ देवराज सिंह व पूर्ति निरीक्षक प्रमोद कुमार ने सरकार की योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने पर जोर दिया। अधिकारियों ने बताया कि समूह से जुड़ी महिलाओं को कम ब्याज पर ऋण मिलता है, जिससे वे स्वरोजगार शुरू कर आय बढ़ा सकती हैं। साथ ही किसी संपत्ति को गिरवी रखने की आवश्यकता नहीं होती। डीलरों को निर्देश दिए गए कि राशन वितरण के दौरान महिलाओं का आधार कार्ड व फोटो लेकर उन्हें समूह से जोड़ा जाए। इस दौरान बीएमएम आकाश कुमार, गिरीश चंद्र, सचिव प्रवेश यादव, रजनेश यादव, प्रधान प्रवेश राघव, चंदपाल सिंह आजि मौजूद रहे।