हिमांशु आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी भोपाल से बीटेक कर रहा था। दस दिन पूर्व वह अपने गांव तालिबनगर आया था, उसे 26 फरवरी को वापस भोपाल जाना था। 27 फरवरी को उसकी बाइक गंग नहर में गिर गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बाइक सहित गंग नहर में घुसने से बीटेक के छात्र की मौत हो गई, उसके चचेरे भाई की हाथ और पैर की हड्डी टूट गई है। जिसका इलाज एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन
हिमांशु (21) पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी तालिबनगर आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी भोपाल से बीटेक कर रहा था। दस दिन पूर्व वह अपने गांव तालिबनगर आया था, उसे 26 फरवरी को वापस भोपाल जाना था। उसका चचेरा भाई निशांत पुत्र इंद्रजीत नवोदय विद्यालय सुजातपुर खैर में 12वीं का छात्र है। हिमांशु का छोटा भाई प्रियांशु भी इसी विद्यालय में 12वीं का छात्र है, वह वहीं के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा है।
27 फरवरी को हिमांशु अपने चचेरे भाई निशांत को सुबह लगभग छह बजे पेपर दिलवाने बाइक से नवोदय विद्यालय सुजातपुर खैर जा रहा था। जैसे ही दोनों वाजिदपुर और जवां के बीच गंग नहर की पटरी पर पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी राहगीर ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को नहर से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
सूचना पर परिवार वाले भी मौके पर आ गए। आननफानन दोनों को एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान हिमांशु की मौत हो गई। निशांत के पैर व हाथ में फ्रैक्चर हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। जवान बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया। हिमांशु तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसका बड़ा भाई नवदीपक बीटेक करने के बाद नोएडा में नौकरी कर रहा है। छोटा भाई प्रियांशु नवोदय विद्यालय सुजातपुर खैर मेें कक्षा 12वीं का छात्र है, जो कि वहीं हॉस्टल में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए अलीगढ़ भेजा है।