जीटी रोड पर गांव पनैठी के पास बुधवार की रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दंपती जख्मी हो गए। एटा शहर के मोहल्ला रेवाड़ी निवासी कुलदीप पुत्र उदयभान सिंह बुधवार की रात अपनी पत्नी के साथ कार द्वारा अलीगढ़ से एटा जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी बीच रात करीब बारह बजे गांव पनैठी के पास उनकी कार अचानक असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। जिससे कार का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। कुलदीप व उनकी पत्नी चोटें लगने से घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि कार में सवार दंपती मामूली जख्मी हुए थे। वह चले गए हैं।