फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के निशाने पर बसपा का वोट बैंक

Wed, 06 Apr 2016 01:30 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
मधु मिश्रा - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मधु मिश्रा को छह साल के लिए निष्कासित कर पार्टी ने साफ-साफ संदेश दे दिया है कि आगामी उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव में ‘दलित’ उसके लिए कितने महत्वपूर्ण है। इस त्वरित कार्रवाई से पार्टी के लोग स्वयं हैरान है, हालांकि वे यह भी जानते है कि बसपा के वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए यह जरूरी है।
विज्ञापन

  पार्टी के लोगों का कहना है कि बिहार चुनाव के पूर्व आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण की समीक्षा से संबंधित बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश कर विपक्षियों ने उसका फायदा उठा लिया था। भाजपा विपक्षियों को ऐसा कोई मौका उत्तर प्रदेश में नहीं देना चाहती। यहीं कारण है कि डॉ. मधु मिश्रा को विवादित बयान के 24 घंटे के अंदर प्रदेश नेतृत्व द्वारा निष्कासित कर दिया गया।
  भाजपा, आरएसएस तथा उसकी अनुषंगी इकाइयां अभी मायावती के दलित वोटों के बीच अपना पैठ बनाने में जुटे है। अंबेडकर जयंती के अवसर पर अलीगढ़ समेत पूरे देश में व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर दलितों के बीच पहुंचने की योजना है। भाजपा पूरे वर्ष को सामाजिक समरसता वर्ष के रूप में मना  रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा में स्टार्ट अप इंडिया के बहाने उत्तर प्रदेश के दलित वोटों को रिझाने का प्रयास किया। इस कार्यक्रम में कई दलित सांसद नरेंद्र मोदी के साथ मंच पर मौजूद थे। दबी जुबान तो यह भी चर्चा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नोएडा में कार्यक्रम के ठीक पहले डॉ. मधु द्वारा दलितों विरोधी बयान देना उनके निष्कासन का कारण बना। यह भी कहा जा रहा है कि अप्रैल महीने में अंबेडकर जयंती है और हर तरफ अंबेडकर को लेकर कार्यक्रम हो रहे है। ऐसे समय में दलित विरोधी बयान से सारे प्रयासों पर पानी फिरने का खतरा है। उल्लेखनीय है कि रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित ब्राह्मण समाज के होली मिलन समारोह में डॉ. मधु ने विवादित बयान देकर खलबली मचा दी थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें