राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती के निर्देश पर ही जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जाती है। बदलाव होने से सभी को बराबरी से काम करने का मौका मिलता है।-अशोक सिंह एडवोकेट, अलीगढ़ मंडल कोआर्डिनेटर।
राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्तर से सभी कोऑर्डिनेटर और जिलाध्यक्ष के कामकाज की गोपनीय समीक्षा की जाती है। कोई खामी मिलने पर हटाया जाता है। जिलाध्यक्ष पद से हटाकर रत्नदीप सिंह को अलीगढ़ जिले में कोआर्डिनेटर बनाया गया है।-गजराज सिंह विमल, कोल और बरौली प्रभारी।
26 जून को ही बदल गए मंडल कोआर्डिनेटर
जिस दिन जिलाध्यक्ष बदले गए, उसी दिन अलीगढ़ मंडल के मुख्य कोआर्डिनेटर भी बदल गए। 26 जून से पूर्व नौशाद अली के नेतृत्व में विक्रम सिंह जाटव, विजेंद्र सिंह विक्रम, रणवीर सिंह कश्यप और अनिल बघेल की टीम कार्यरत थी। अलीगढ़ जिले में मंडल प्रभारी अशोक सिंह और मोरध्वज की टीम लगी थी।
परिर्वतन के बाद मुनकाद अली ने नौशाद अली की जिम्मेदारी संभाली। उनके साथ टीम में विक्रम सिंह जाटव, विजेंद्र सिंह विक्रम और अनिल बघेल और रणवीर सिंह कश्यप शामिल हुए। अलीगढ़ जिले में मंडल प्रभारी अशोक सिंह के साथ रत्नदीप सिंह को लगाया गया। मुकेश चंद्रा और दिनेश बघेल को अलीगढ़ मंडल में सामाजिक भाईचारा कमेटी की जिम्मेदारी दी गई है।