फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: मां ने छह माह की मासूम को पटक-पटक कर उतारा मौत के घाट, पति के साथ विवाद से थी नाराज

Sun, 01 Mar 2020 02:16 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अलीगढ़ के जवां स्थित रामपुर गांव में घरेलू कलह में गुस्से में आकर मां ने अपनी छह माह की बेटी को जमीन पर पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। महिला का पति के साथ विवाद हो गया था, जिसके कारण गुस्से में उसने यह कदम उठा लिया। 

विज्ञापन


दरअसल घटना से पहले मां पिंकी ने पति से कपड़े खरीदने के लिए पैसे मांगे थे। इसपर पति ने कहा था कि वह एक दो दिन में पैसे दे देगा। इसी बात पर विवाद शुरू हुआ और वह बेटी सोनी को पीटने लगी। जब पिता ने बच्ची को उससे छीन लिया तो उसने वापस खींचा और कमरे में ले जाकर पटक-पटक कर मार डाला।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें