फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: सहेली ने बुलाया घर, बहनोई से कराया दुष्कर्म, गर्भ ठहरा, कराया गर्भपात, अब थाने में की शिकायत

Sun, 27 Jul 2025 06:10 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सहेली ने अपने घर बुलाकर अपने बहनोई से किशोरी का दुष्कर्म कराया। दुष्कर्म से गर्भ ठहरने पर तीन माह बाद उसकी मां को पता चला। पंचायत ने लेन-देन की बात तय कराकर गर्भपात कराने का दबाव डाला। इस पर पीड़िता की मां ने गर्भपात करा दिया।
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगीरी थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के बहनोई ने किशोरी से दुष्कर्म किया। घटना तीन माह पुरानी है। अब पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी है। थाना पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है। जांच में सत्यता पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


आरोप है कि सहेली ने अपने घर बुलाकर अपने बहनोई से किशोरी का दुष्कर्म कराया। सहेली और आरोपी ने किशोरी को धमकी दी तो उसने घर पर नहीं बताया। दुष्कर्म से गर्भ ठहरने पर तीन माह बाद उसकी मां को पता चला। उसने आरोपी सहेली के घर शिकायत की। इस पर करीब एक सप्ताह पहले गांव में पंचायत हुई। पंचायत ने लेन-देन की बात तय कराकर गर्भपात कराने का दबाव डाला। इस पर पीड़िता की मां ने गर्भपात करा दिया। गर्भपात के बाद आरोपी परिवार ने समझौते में तय धनराशि देने से इन्कार कर दिया। 

अब 27 जुलाई को पीड़िता की मां ने आरोपी युवती, उसके पिता और बहनोई के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। एसओ सुमित गोस्वामी ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है। मामला सही मिलने पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें