घर से दो लाख रुपये की नकदी सहित सोने-चांदी के गहनों की चोरी हुई थी। पुलिस ने एक आरोपी वीकेश को पकड़ा। पूछताछ में उसने गहने अपनी साली मंजू के पास होने की बात बताई। पुलिस ने उसे साथ ले जाकर मंजू को पकड़ा और उसकी निशानदेही पर चुराए गए सोने-चांदी के गहने बरामद कर लिए।
26 अप्रैल की रात गांव कसेरू में हुई चोरी की घटना में पुलिस ने नामजद आरोपी जीजा और उसकी साली को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चुराए गए गहने बरामद हुए हैं। दोनों को न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
कसेरू गांव निवासी योगेश सोलंकी के घर से दो लाख रुपये की नकदी सहित सोने-चांदी के गहनों की चोरी हुई थी। पीड़ित की तहरीर पर 27 अप्रैल को गांव निवासी तीन आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस ने एक आरोपी वीकेश को पकड़ा था, जिससे पूछताछ कर रही थी। पूछताछ में उसने गहने अपनी साली मंजू के पास होने की बात बताई।
इस पर पुलिस ने उसे साथ ले जाकर मंजू को पकड़ा और उसकी निशानदेही पर चुराए गए सोने-चांदी के गहने बरामद कर लिए। थाना पुलिस के अनुसार चोरी की इस घटना में अन्य आरोपी सोनू, मयंक और करन फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उक्त तीनों को भी पकड़ा जाएगा।