वंश गुप्ता परिजन से नाराज होकर स्कूटी लेकर कोटा चला गया था। परिजन ने घर लौटने के लिए मना लिया। वह स्कूटी से कोटा से अपने घर लौट रहा था। बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे पर गांव पथेर के पास उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई।
3 मई को दोपहर बाद करीब तीन बजे इगलास के बरेली-मथुरा हाईवे पर गांव पथेर के पास स्कूटी सवार युवक डिवाइड से टकरा गया। इससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। परिवार को खबर देने के साथ ही कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
जनपद बदायूं के थाना कादर चौक निवासी वंश गुप्ता (19) पुत्र राजीव गुप्ता कुछ दिन पहले परिजन से नाराज होकर स्कूटी लेकर कोटा चला गया था। परिजन ने मोबाइल पर उससे संपर्क कर नाराजगी दूर की और घर लौटने के लिए मना लिया। 3 मई को वह स्कूटी से कोटा से अपने घर लौट रहा था।
इगलास कोतवाली क्षेत्र में बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे पर गांव पथेर के पास उसकी स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाल नरेंद्र यादव मौके पर पहुंच गए।कोतवाली पुलिस के अनुसार तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।