फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: पहले बहन के साथ की छेड़खानी, अब रिश्ते के भाई ने ही खुद को प्रेमी बताकर तुड़वाया उसका रिश्ता

Sat, 19 Jul 2025 01:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

युवती ने शिकायत की है कि मौसी का बेटा नानी से मिलने के बहाने आया था। तब उसने उसके साथ कई बार छेड़खानी करते हुए बेड टचिंग की। नानी के इंतकाल की खबर पर वह फिर से आया। तब भी उसने कमरे में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर हाथ मरोड़ते हुए गाली गलौजकर धमकी दी। अब उसने प्रेमी बनकर युवती का रिश्ता ही तुड़वा दिया। 
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय दूतावास के एक अधिकारी से तय हुआ युवती का रिश्ता उसके मौसेरे भाई ने खुद को युवती का प्रेमी बताकर तुड़वा दिया। इतना ही नहीं, इससे पहले उसने युवती संग गंदी नीयत रखते हुए छेड़खानी भी कई बार की। उन बातों को युवती ने मजबूरी वश छिपाए रखा। मगर अब रिश्ता टूटने पर गुस्से में आई युवती ने अपने मौसेरे भाई के खिलाफ सिविल लाइंस में मुकदमा दर्ज कराया है। जिस पर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मुकदमा कराते हुए युवती ने बताया कि वह वर्ष 2014 से सिविल लाइंस इलाके में अपनी नानी व मौसी के साथ रहती है। दो वर्ष पहले मूल रूप से नई दिल्ली के ओखला जामिया व वर्तमान बिहार के गोपालगंज बराई पट्टी निवासी दूसरी मौसी का बेटा नानी से मिलने के बहाने आया था। तब उसने उसके साथ कई बार छेड़खानी करते हुए बेड टचिंग की। इन बातों को उसने नजरंदाज किया। 

अब पिछले वर्ष 30 नवंबर को नानी के इंतकाल की खबर पर वह फिर से आया। तब भी उसने कमरे में घुसकर उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर हाथ मरोड़ते हुए गाली गलौजकर धमकी दी। तब उसने डर की वजह से किसी को कुछ नहीं बताया। इधर, अब जुलाई माह में उसकी शादी दूसरे मुल्क में कार्यरत भारतीय दूतावास के एक अधिकारी से तय कर दी गई। अभी शादी की तारीख तय नहीं हुई थी। 
विज्ञापन


मगर आरोपी ने उसके होने वाले पति को फर्जी नाम से फोन काल व ईमेल के माध्यम से युवती को खुद की प्रेमिका बताते हुए चरित्रहीन तक बता दिया। यहां तक कहा कि पिछले सात वर्ष से वह रिलेशनशिप में हैं। साथ में होने वाले पति के दोस्तों व परिवार तक को यह बातें बताकर रिश्ता तुड़वा दिया। इसके चलते वह सदमे में है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ तृतीय सर्वम सिंह ने बताया कि जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें