फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Transport Nagar: अलीगढ़ के टीपी नगर में 47 भूखंडों की नीलामी निरस्त, लगे गड़बड़ी के आरोप

Sat, 19 Jul 2025 01:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

17 जुलाई को 113 भूखंडों की  ई-नीलामी हुई थी, लेकिन 17 लोगों ने ई-नीलामी पर सवाल खड़े कर दिए। जिसमें से पांच ऐसे खरीदार शामिल रहे, जो भूखंड की लागत से अधिक बोली लगा दिए थे। जबकि बाकी 12 ने टाईमर आफ करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
अलीगढ़ का ट्रांसपोर्ट नगर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के ट्रांसपोर्ट नगर में 17 जुलाई को हुई 113 भूखंडों की नीलामी में गड़बड़ी का आरोप लगाने पर वीसी ने 47 भूखंडों की नीलामी निरस्त कर दी है। बचे हुए 66 भूखंडों के आवंटियों को आवंटन पत्र जारी करने  की तैयारी चल रही है। 

विज्ञापन


खैर रोड स्थित ल्हौसरा विसावन में ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया जा रहा है। इसका लगभग 70 फीसदी निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। इस टीपीनगर में 1989 भूखंड है। पहली बार लाटरी के माध्यम से 1500 भूखंडों को आवंटित किया जा चुका है। 

17 जुलाई को 113 भूखंडों की  ई-नीलामी हुई थी, लेकिन 17 लोगों ने ई-नीलामी पर सवाल खड़े कर दिए। जिसमें से पांच ऐसे खरीदार शामिल रहे, जो भूखंड की लागत से अधिक बोली लगा दिए थे। जबकि बाकी 12 ने टाईमर आफ करने का आरोप लगाया। बाकी 30 भूखंड पर एक खरीदार रहे। ऐसे में एडीए वीसी कुलदीप मीणा ने 18 जुलाई को 47 भूखंडों की नीलामी को निरस्त कर दिया।

ई-नीलामी में पूरी परदर्शिता बरती गई थी। बावजूद उसके कुछ खरीदारों ने सवाल उठाएं है। ऐसे में निरस्त हुए टीपी नगर के भूखंडों की नीलामी 23 जुलाई को एडीए कार्यालय में आने-सामने होगी।-दीपाली भार्गव, सचिव, एडीए

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें