लखनऊ से दिल्ली जा रही शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर सोमना एवं कुलवा रेलवे स्टेशन के बीच एक युवक ने पत्थर फेंक कर एक कोच का शीशा तोड़ डाला। आरपीएफ की टीम ने आरोपी को मौके से ही दबोच लिया।
आरपीएफ पोस्ट कमांडर राजीव वर्मा ने बताया कि सोमना एवं कुलवा रेलवे स्टेशन के मध्य शताब्दी एक्सप्रेस के कोच नम्बर सी-14 बर्थ- 48,49 की खिड़की का बाहरी शीशा किसी ने पत्थर मारकर तोड़ दिया। कंट्रोलर से मिली सूचना के बाद एसआई धीरज चौधरी की टीम ने घटनास्थल के पास से अजय निवासी इंदिरा नगर, देहलीगेट को दबोच लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा गया है।