सभी कार्यक्रम अच्छे से चल रहे थे कि देर रात आइस क्रीम को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच मारपीट भी हो गई। पुलिस को सूचना मिली तो पुलिस भी बैंक्वेट हाल पहुंच गई।
जहां कुछ लोगों ने पहले तो दोनों पक्षों को मनाने की कोशिश की लेकिन बात इतनी बढ़ गई की पुलिस दूल्हा सहित दोनों पक्षों को थाने ले आई। लड़की ने भी शादी से इंकार कर दिया।
लड़की पक्ष ने थाने में दूल्हा और उसके परिवार वालों के खिलाफ दहेज मांगने को लेकर तहरीर दे दी है। दूल्हा सहित दोनों पक्ष अभी थाने में ही जमे हुए हैं। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया की सासनी गेट थाना क्षेत्र में शादी में एक विवाद हुआ जिसमे तहरीर प्राप्त हुई है। मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।