फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AMU: बच्चों को दूध पिलाने के लिए महिलाओं को नहीं ढूंढना होगा एकांत, मेडिकल में बने तीन स्तनपान केंद्र

Sun, 05 Jan 2025 01:06 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के मेडिकल में आने वाली महिलाओं को अपने बच्चों के लिए दूध पिलाने के लिए एकांत की जगह तलाशनी पड़ती थी। अब मेडिकल में तीन स्तरकेंद्र बनाए गए हैं। तीनों केंद्रों में पर्याप्त रोशनी, माताओं के बैठने के लिए सोफे की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज के मुख्य ओपीडी हॉल, बाल चिकित्सा ओपीडी और एसएनसीयू परिसर में स्तनपान केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां दूध पिलाने वाली माताओं की निजता का भी पूरा ख्याल रखा गया है। तीनों केंद्रों में पर्याप्त रोशनी, माताओं के बैठने के लिए सोफे की व्यवस्था की गई है।

विज्ञापन


मेडिसिन संकाय की डीन और जेएनएमसी की प्राचार्या प्रो. वीणा माहेश्वरी ने कहा कि केंद्रों की स्थापना होने से यहां आने वाली महिला मरीजों और तीमारदारों को अपने बच्चे को दूध पिलाने के लिए एकांत जगह ढूंढने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। बाल रोग विभाग की अध्यक्ष प्रो. जेबा जका-उर-रब ने कहा कि इन केंद्रों को स्थापित करने का मकसद स्तनपान को बढ़ावा देना व माताओं की गोपनीयता को बनाए रखना है।

स्तनपान केंद्रों का उद्घाटन प्राचार्या प्रो. वीणा माहेश्वरी, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. एस. अमजद अली रिजवी, उप चिकित्सा अधीक्षक (ट्रॉमा ओपीडी) डॉ. मोहम्मद साकिब ने प्रो. एस. मनाजिर अली ने किया। मौके पर प्रो. कामरान अफजल, एडीएमएस प्रो. वसीफ मोहम्मद अली, डॉ. गुलनाज नादरी, डॉ. आयशा असरारुल हक, ओपीडी और एसएनसीयू/एनआईसीयू के रेजीडेंट चिकित्सक, कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें