फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: राम मंदिर का ताला तोड़ कर दान पात्र से नकदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 26 Dec 2024 01:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

आधी रात को एक बाइक पर चोर आये और मंदिर के गेट का ताला तोड़ कर उसमें रखे दान पात्र से नकदी चोरी कर ले गए। मंदिर के पास सो रहे सेवादार महावीर सिंह को जैसे ही आहट हुई तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर चोर बाइक लेकर फरार हो गए
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडौस कोतवाली के गांव नगला पदम में 23 दिसंबर देर रात श्रीराम मंदिर के गेट का ताला तोड़ कर दान पात्र से नकदी चोरी कर ली गई।

विज्ञापन


बता दें कि सेवादार रात को मंदिर का ताला लगा देते है। मंदिर के अंदर ही एक दान पात्र रखा रहता है, जिसको करीब दो वर्ष से खोला नहीं गया था। गांव के लोगो का कहना है कि मंदिर के दान पात्र में लगभग 20 हजार रुपये के करीब नकदी हो सकती है। 23 दिसंबर की आधी रात को एक बाइक पर चोर आये और मंदिर के गेट का ताला तोड़ कर उसमें रखे दान पात्र से नकदी चोरी कर ले गए।
विज्ञापन


मंदिर के पास सो रहे सेवादार महावीर सिंह को जैसे ही आहट हुई तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर चोर बाइक लेकर फरार हो गए। रात को सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी तलाश की, लेकिन उनका कहीं कोई पता नही चल सका। मंदिर के सेवादार ने चोरी की शिकायत चंडौस कोतवाली में दी है। पुलिस जल्द खुलासे की बात कह रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें