फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम पर मंथन

Sun, 25 Sep 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम पर मंथन - फोटो : rupesh
विज्ञापन
महानगर में बढ़ते डेंगू, चिकनगुनिया एवं मलेरिया जैसी बीमारियों पर रोकथाम करने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। इन मच्छर जनित रोगों की रोकथाम व प्रभावी नियंत्रण के लिए शहर एवं ग्रामीण इलाकों में विशेष सफाई अभियान चलाने के साथ ही फागिंग की तैयारी है तो आपात स्थिति से निपटने के लिए सरकारी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड में दस बैड डेंगू मरीजों के लिए आरक्षित करने की तैयारी है।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी प्रशासन रामनिवास शर्मा ने इस मामले में विभिन्न विभागों की बैठक बुलाकर प्रभारी चिकित्साधिकारियों से क्षेत्र में संक्रामक एवं वेक्टर जनित रोगों के प्रभावी नियंत्रण के उपाय करने को कहा। सहायक जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया कि क्षेत्र में साफ-सफाई पर विशेष निगरानी की जाए तथा जलभराव की स्थिति नहीं होने दी जाए। चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद के अस्पतालों में 10 बैड का आइसोलेशन वार्डों की स्थापना कर इसे डेंगू रोगियों के लिये आरक्षित रखा जाए।
इसके अतिरिक्त ’फीवर हैल्प एवं काउंसलिंग डेस्क’ की तत्काल स्थापना की जाए, जहॉ कम से कम एक व्यक्ति डेस्क पर उपस्थित रहे। बुखार से पीड़ित आने वाले मरीजों को मलेरिया एवं डेंगू के संबंध में काउंसलिंग सहित डेंगू से बचाव व रोकथाम संबंधी समूचित जानकारी मरीजों को उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन

मनोरंजन कर विभाग को निर्देश दिए कि रेडियो, एफएम व केबल टीवी पर वेक्टर जनित रोगों के बचाव एवं नियंत्रण की जानकारी प्रदान की जाए तथा स्लाइड द्वारा सिनेमा हालों में प्रचार कराया जाए। इस मौके पर सहायक आयुक्त मनोरंजन कर सुरेंद्र सिंह समेत चिकित्सा, नगर निगम एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें