फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RMPSU: रम्पुटा का एलान, स्नातक विषम सेमेस्टर में ओएमआर शीट पर परीक्षा का होगा बहिष्कार

Wed, 09 Oct 2024 03:53 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. हरीश शर्मा ने बताया कि परीक्षा समिति में ऐसा कोई निर्णय पारित ही नहीं हुआ है, बल्कि 15 जुलाई और 24 सितंबर को हुई परीक्षा समिति की बैठक में सर्वसम्मति से विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं को लिखित में कराने पर निर्णय हुआ था। 
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्याल, अलीगढ़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने स्नातक के विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं ओएमआर शीट पर कराने के बहिष्कार का एलान किया है। संघ ने बहिष्कार में समर्थन जुटाने के लिए प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों के शिक्षक संघ से मदद मांगी है। परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर में आयोजित हैं। 

विज्ञापन


सत्र 2024-25 में विषम सेमेस्टर की सभी स्नातक पाठ्यक्रम की परीक्षाएं ओएमआर शीट पर कराने के लिए कहा गया है। शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. हरीश शर्मा ने बताया कि परीक्षा समिति में ऐसा कोई निर्णय पारित ही नहीं हुआ है, बल्कि 15 जुलाई और 24 सितंबर को हुई परीक्षा समिति की बैठक में सर्वसम्मति से विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं को लिखित में कराने पर निर्णय हुआ था। 

1 अक्तूबर को हुई परीक्षा समिति की आकस्मिक बैठक में समिति के अध्यक्ष कुलपति, सदस्य प्रो. कृष्ण अग्रवाल, प्रो. अंजना कुमारी, प्रो. कमल सिंह, प्रो. गीतिका सिंह, प्रो. सुभाष, प्रो. रणवीर सिंह महामंत्री रम्पुटा, प्रो. हरीश कुमार शर्मा अध्यक्ष रम्पुटा मौजूद रहे। जहां सर्वसम्मति से यह निर्णय पारित हुआ था कि विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं लिखित में होंगी, लेकिन विवि से ओएमआर शीट पर परीक्षा कराने का आदेश जारी किया गया। संघ ने मांगें पूरी होने तक विवि के सभी कार्यों का बहिष्कार करने का भी निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें