महिला के निधन उपरांत लगसमा सुधारक समिति व गोंडा किसान संघर्ष समिति अध्यक्ष शोक संवेदना देने पहुंचे। समिति ने दिवंगत के पुत्रों से मृत्युभोज नहीं करने का आग्रह किया तो परिवार ने मृत्युभोज बहिष्कार की घोषणा कर दी।
गोंडा के गांव पाइंदापुर निवासी किसान नेता सतीश चौधरी की 70 वर्षीय चाची बसंती देवी पत्नी विजय सिंह के निधन पर बाबा अमानी सिंह लगसमा सुधारक समिति के अध्यक्ष राकेश प्रधान व गोंडा किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष रवीकरन सिंह ने गांव पहुंच शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
सभी ने मौन धारण कर दिवंगत की आत्म शांति की प्रार्थना की। समिति ने दिवंगत के पुत्रों पुष्पेंद्र उर्फ बंटी व विपिन कुमार से मृत्युभोज नहीं करने का आग्रह किया तो परिवार ने मृत्युभोज बहिष्कार की घोषणा कर दी। इस मौके पर विजेंद्र सिंह, देवेंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, हरपाल सिंह मौजूद रहे।