फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रामायण सुनने गया बालक खंभे के पास मृत मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोस में हो रही अखंड रामायण सुनने गया छह वर्षीय कृष रातभर घर नहीं लौटा। बुधवार सुबह उसका शव गांव में ही बिजली के खंभे के पास पड़ा मिला। घटना की जानकारी होते ही परिवार में मातम पसर गया। परिजनों ने बालक की हत्या कर शव खंभे के पास फेंके जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया है कि कमलेश देवी का विवाह बुलंदशहर के डिबाई थाना क्षेत्र के गांव उमरारा निवासी रवि कुमार से हुआ है। पति से विवाद के बाद वह बेटे कृष के साथ अपने मायके आलमपुर कायस्थान में रहती हैं। मंगलवार को वह वृंदावन परिक्रमा लगाने गई थीं।
इस दौरान कृष अन्य बच्चों के साथ परिवार के सदस्यों के यहां चल रही अखंड रामायण सुनने गया था। नाना ठाकुरदास के अनुसार रात में उसकी पत्नी देवकी देवी कृष को बुलाने पहुंचीं तो वह बच्चों के साथ खेल रहा था। कृष ने बाद में घर आने की बात कही, जिसके बाद वह लौट आईं।
विज्ञापन

रात में परिवार सो गया, लेकिन कृष घर नहीं पहुंचा। देर रात तलाश की गई, मगर उसका पता नहीं चला। सुबह बिजली के खंभे के पास उसका शव मिला। कोतवाल राजीव कुमार ने बताया कि बालक के शरीर पर करंट से झुलसने के निशान मिले हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

परिक्रमा लगाने गई मां को फोन पर दी सूचना
मंगलवार को कृष की मां कमलेश देवी वृंदावन में परिक्रमा लगाने गई थीं। बेटे की देखरेख के लिए घरवालों को बोलकर गई थी। परिक्रमा लगाते वक्त उन्हें घटना की सूचना फोन पर दी गई। बेटे की मौत की खबर सुनकर वह सीधा पोस्टमार्टम पर पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें