क्षेत्र के गांव कुरावली निवासी आशू (8) पुत्र ओमपाल सिंह की बृहस्पतिवार की दोपहर करीब एक बजे गांव के ही बच्चों के साथ नहर में स्नान करते समय डूबने से मौत हो गई। साथी बच्चों के शोर पर परिजनों ने नहर में कूद कर आशू को निकाला। छर्रा के एक अस्पताल में इलाज के लिए ले गए, लेकिन डॉक्टर ने आशू को मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार ओमपाल सिंह के दो बेटों में आशू छोटा था, जोकि दादों के गांव मुजफरा के एक स्कूल में कक्षा एक में पढ़ता था। आशू की मां प्रवेश देवी की कोराेना काल में मौत हो चुकी है। आशू की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। इंस्पेक्टर सरिता द्विवेदी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने से मना करने पर पंचायतनामा भरकर शव को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है।