फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: भारत-दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाने वाला सटोरिया गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी

Sun, 07 Dec 2025 01:08 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पुलिस पूछताछ में पकड़ गए सटोरिया ने बेशक मासिक रूप से 20 लाख रुपये के लेनदेन के साक्ष्य दिखाए हैं। मगर आंतरिक रूप से साक्ष्य मिला है कि वह एक-एक दिन में 10-10 लाख रुपये से ज्यादा के दाव लगवा रहा था। लंबे समय से सक्रिय रहने के कारण वह वर्तमान में शहर का सबसे बड़ा बुकी बना हुआ था।
विज्ञापन
सटोरिया गिरफ्तार - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोहा पत्ती कारोबार की आड़ में क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाने वाले सटोरिया (बुकी) विपिन कुमार को 6 दिसंबर रात देहली गेट पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह भारत-दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच में ऑनलाइन लाखों के दाव लगवा रहा था। उसके पास से सवा लाख रुपये नकदी, मोबाइल, चेकबुक, पासबुक और एटीएम कार्ड आदि जब्त किए गए हैं।

विज्ञापन


एसएचओ देहली गेट ईश्वर सिंह के अनुसार शनिवार रात गूलर रोड स्थित घर से विपिन कुमार को एक सूचना के आधार पर दबोचा गया। जिस समय उसे पकड़ा गया उसके द्वारा मोबाइल पर हार जीत के दाव लगवाए जा रहे थे। ऑनलाइन रुपयों का भुगतान चल रहा था।

थाने लाकर हुई पूछताछ व मोबाइल जांच में उजागर हुआ कि वह इस धंधे में पिछले चार साल से लिप्त है। फिलहाल वह करीब 70 लोगों को क्रिकेट का सट्टा लगवा रहा था। उसके ऊपर भी कुछ नाम सामने आए हैं, जिनमें एक नाम अलीगढ़ का है। उनके विषय में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पूछताछ के आधार पर मासिक रूप से ऑनलाइन व नकद में 20 लाख रुपये का लेनदेन वह इस सट्टे में करता रहा है। इसके साक्ष्य भी मिले हैं। पुलिस ने रविवार को आरोपी को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से उसे जमानत मिल गई।

पकड़े गए आरोपी के खिलाफ सट्टा एक्ट के तहत केस दर्ज किया। पुलिस ने पूछताछ की, जिसमें अन्य सटोरियों के नाम भी सामने आए हैं। मोबाइल डेटा खंगालने पर पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। -मयंक पाठक, सीओ प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे चल रहा था ये ऑनलाइन सट्टा

सीओ प्रथम के अनुसार पूछताछ व जांच में उजागर हुआ है कि आरोपी राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय किसी भी क्रिकेट, फुटबॉल आदि टूर्नामेंट में मैच पर टीम की हार जीत से लेकर खिलाड़ी के अगली चाल पर दाव लगाता है। उसे उसके ऊपर से रेट निर्धारित कर दिया जाता है। वह उसी रेट के अनुसार ग्राहकों से हार-जीत पर दाव लगवाता है। अगर ग्राहक जीता तो तय रेट के अनुसार उसे भुगतान होगा। हारने पर उसके द्वारा लगाई गई रकम डूब जाएगी। इसका आरोपी को कमीशन मिलता है।

शहर का बड़ा बुकी, हर दिन लगते लाखों के दाव
पुलिस पूछताछ में उसने बेशक मासिक रूप से 20 लाख रुपये के लेनदेन के साक्ष्य दिखाए हैं। मगर आंतरिक रूप से साक्ष्य मिला है कि वह एक-एक दिन में 10-10 लाख रुपये से ज्यादा के दाव लगवा रहा था। लंबे समय से सक्रिय रहने के कारण वह वर्तमान में शहर का सबसे बड़ा बुकी बना हुआ था। उसके एक सीनियर का नाम तो नहीं आया। मगर मोबाइल नंबर के आधार पर उसके विषय में जानकारी मिली है, जिसकी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं छह-सात अन्य सहयोगियों के नाम भी मिले हैं। साथ में 70 से अधिक जो खेलने वालों के नंबर मिले हैं, उनके विषय में जानकारी जुटाई जा रही है।

सियासी सरपरस्ती में पनपा ये कारोबार
हालांकि पुलिस ने किसी तरह की सिफारिश मानने से से इन्कार कर दिया। मगर खबर मिली है कि अब तक विपिन यह सब सियासी सरपरस्ती में कर रहा था। उसे शहर के ही एक नेता का संरक्षण प्राप्त था। इसी क्रम में उसके पकड़ने जाने के बाद रात में कई भाजपा नेता भी सिफारिश में थाने में पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें