फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SIR: काम के लिए दफ्तरों के नहीं काटने होंगे चक्कर, अब बीएलओ करेंगे मतदाताओं को फोन, ऐसे बुक करें कॉल

Sun, 11 Jan 2026 01:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अब एसआईआर से जुड़े काम के लिए बीएलओ से संपर्क करना आसान होगा। बस चुनाव आयोग की बुक-ए-कॉल सेवा पर जाकर अपनी रिक्वेस्ट दर्ज कराएं। रिक्वेस्ट दर्ज होने के मात्र 48 घंटे के भीतर संबंधित बीएलओ मतदाता को फोन कर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
बीएलओ से कॉल रिक्वेस्ट दर्ज कराने के लिए - फोटो : मतदाता सेवा पोर्टल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं के लिए बुक-ए-कॉल विद बीएलओ सुविधा की शुरुआत की है। इससे अब मतदाता अपने क्षेत्र के बीएलओ से सीधे संपर्क कर सकेंगे। अब उन्हें काम के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे, बल्कि बीएलओ खुद उन्हें फोन करेंगे।

विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव रंजन ने बताया कि इस सुविधा का मुख्य उद्देश्य मतदाता सेवाओं को सरल और पारदर्शी बनाना है। यदि किसी मतदाता को अपना नाम जुड़वाना है, कटवाना है या पहचान पत्र में किसी प्रकार का संशोधन करना है, तो वह पोर्टल पर जाकर रिक्वेस्ट कॉल बैक का विकल्प चुन सकता है।

रिक्वेस्ट दर्ज होने के मात्र 48 घंटे के भीतर संबंधित बीएलओ मतदाता को फोन कर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि इस पहल से न केवल मतदाताओं का समय बचेगा, बल्कि मतदाता सूची को भी शत-प्रतिशत शुद्ध और त्रुटिरहित बनाया जा सकेगा।
विज्ञापन


ऐसे बुक करें कॉल
मतदाता चुनाव आयोग के पोर्टल या ऐप पर अपने मोबाइल नंबर से लॉग-इन कर यदि नंबर रजिस्टर्ड नहीं है, तो ओटीपी के जरिए साइन-अप करें। लॉग-इन के बाद बुक-ए-कॉल विद बीएलओ विकल्प पर जाएं। रिफरेंस नंबर से सर्च करने पर आपके बीएलओ की जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी। यहां रिक्वेस्ट कॉल बैक पर क्लिक करते ही आपकी कॉल बुक हो जाएगी।  
विज्ञापन

बीएलओ से कॉल बुक करने के लिए नीचे क्लिक करें...
बुक-ए-कॉल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें