फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोन कैंसर से लड़ेंगे और पढ़ेंगे

Wed, 20 Feb 2019 01:50 AM IST
राजेश सिंह इकराम वारिस, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
आदित्य - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
 ‘मैं जानता हूं मुझे बोन कैंसर हो गया है, तो क्या इस कैंसर से हार मानकर अपनी पढ़ाई छोड़ दूं। अपने दोस्तों से दूर हो जाऊं। उनसे बिछड़ जाऊं। ऐसा मैं कतई नहीं चाहता। लिहाजा, मुझे पढ़ना है और 11वीं का इम्तिहान दूंगा। भले ही एम्स में भर्ती हूं और 18 कीमोथैरेपी भी अब तक हो गई है। मगर बोन कैंसर से लडूंगा और पढ़ूंगा भी’। ये बातें अक्सर आदित्य महाजन अपनी रेंज हिल्स पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य विमलेश सिंह से फोन पर कहता है। फोन कटने से पहले आदित्य बोलता है कि मैम प्लीज, परीक्षा फॉर्म भरवा दीजिएगा। मुझे परीक्षा देनी है।


वर्ष 2014 में कैंसर के चपेट में आए थे आदित्य
छर्रा के गांव सोनाराम निवासी शिव कुमार गुप्ता के बेटे आदित्य महाजन वर्ष 2014 में बोन कैंसर (पीनट इवनिंग सरकोमा) के चपेट आ गए थे। फिर भी उसने अपनी पढ़ाई जारी रखी। हालांकि, स्थानीय स्तर पर उसका इलाज चल रहा था। वर्ष 2016 में उसे बोन कैंसर ने जकड़ लिया। 6-7 महीने के बाद उसके बांये पैर में असहनीय दर्द होने लगा। फिर, एम्स में उसे भर्ती कराया गया। ढाई महीने पहले उसके बांये पैर का घुटना निकाल दिया गया।
विज्ञापन




बेटा होगा स्वस्थ 
आदित्य के पिता शिव कुमार गुप्ता कहते हैं कि उनका बेटा जल्द ही स्वस्थ होगा, उन्हें ईश्वरीय शक्ति में अपार आस्था है। कैंसर को हराने में आदित्य कामयाब रहेगा। पेशे से टेलर शिव कुमार ने कहा कि बेटे के इलाज में एम्स के प्रो. शाह आलम खान बहुत मदद कर रहे हैं। प्रो आलम एएमयू के पूर्व छात्र हैं।
विज्ञापन




आदित्य की करेंगी मदद, दिलवाएंगी बोर्ड परीक्षा
रेंज हिल्स पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य विमलेश सिंह ने कहा कि आदित्य की हरसंभव मदद की जाएगी। 11वीं कक्षा की परीक्षा दिलवाएंगी। साथ ही 12वीं का बोर्ड परीक्षा फॉर्म भी भरवाएंगी। अब तक आदित्य की 18     कीमो हो चुकी है। पांच और कीमो होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें