फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूड़े के ढेर में पड़े मिले बम, चपेट में आया चरवाहा, बुलाई गई स्क्वायड टीम

Mon, 11 Feb 2019 09:15 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
बम की तलाश में जुटे पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अलीगढ़ गांव तलसेरा में बम मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। तलसेरा में नहर पुल के पास भेड़ चरा रहा चरवाहे का पैर कूड़े में पड़े बम पर जा पड़ा। बम फटने से चरवाहा गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती करवाया है। 

विज्ञापन


कूड़े के ढेर में और बम होने की संभावना को देखते हुए मौके पर बम निरोधक टीम रवाना हो चुकी है। वहीं, दूसरी ओर थाना गोंडा क्षेत्र में शाम करीब 5 बजे सांय नहर की पटरी के पास विस्फोट में एक व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक और बम बरामद किया है। एस पी आर ए सीओ तहसीलदार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्क्वायड टीम को बुलाया है। घायल की पहचान 40 वर्षीय उमेश के दौर पर हुई है। वह नहर किनारे बकरियों को चराने गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें