अलीगढ़ कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल ने प्रशासन में हड़कंप मचा दिया, जिसके बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि यूपी के 10 जिलों को धमकी मिली है।
कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी ईमेल पर भेजी गई है। ईमेल मिलते ही इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। इसके बाद पुलिस डॉग स्क्वाड एंटी टेररिस्ट टीम समेत भारी पुलिस बल कलेक्ट्रेट पहुंचा और जांच पड़ताल शुरू कर दी। उधर, बम मिलने की अफवाह पर कलेक्ट्रेट में तैनात अधिकारी और कर्मचारी बाहर निकल आए।
विज्ञापन
पुलिस ई-मेल भेजने वाले की तलाश में जुटी हुई है। हालांकि माना जा रहा है कि 17 अप्रैल को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत पांच दिन के अलीगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। संभावना है कि किसी अराजक तत्व ने ऐसा किया है। पुलिस ईमेल भेजने वाले की तलाश में जुट गई है। इससे पहले नौ जनवरी को एएमयू केंपस को उड़ाने की धमकी भी ईमेल पर ही मिली थी, जबकि इससे पहले रेलवे स्टेशन को बम से उड़ने की धमकी के बाद हाई अलर्ट जारी किया गया था।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंचालक मोहन भागवत के आगमन को लेकर शाम 4:00 बजे से कलक्ट्रेट में पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक होनी थी। यह भी माना जा रहा है कि पुलिस प्रशासनिक अफसर बम के बहाने मॉक ड्रिल कर सुरक्षा व्यवस्था को परखने का भी काम कर रहे हैं। अलीगढ़ के साथ ही आज बाराबंकी में जिलाधिकारी कार्यालय में बम की सूचना मिली है। सूचना है कि यूपी के 10 जिलों को धमकी मिली है।