फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पेड़ पर लटका मिला सब्जी विक्रेता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नगला नत्था के पास सड़क किनारे शनिवार की सुबह पेड़ पर एक सब्जी के व्यापारी का शव लटका मिला। जेब से मिलीं पर्चियों व अन्य कागजों के आधार पर उनकी शिनाख्त हुई।
विज्ञापन

गांव में शनिवार की सुबह 15 वर्षीय बालक शौच के लिए गया था। इसी दौरान उसे पेड़ पर एक व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला। उसके शोर मचाने पर ग्रामीणों पहुंच गए। जानकारी होने पर थाना पुलिस भी मौके पर आ गई। शव को नीचे उतारा। पेड़ के पास दो चाबी, चप्पल मिलीं। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने बताया कि मृतक की जेब से खैर सब्जी मंडी की कुछ पर्चियां मिली हैं। मोबाइल के जरिए खैर के सब्जी के व्यापारियों को घटना की सूचना दी। मृतक की पहचान 52 वर्षीय बालकिशन निवासी टमकौली गभाना हाल निवासी खैर नई तहसील के पास हुई है।

सूचना मिलने पर परिवार सदस्य मौके पर पहुंच गए। बेटे विकास ने बताया कि पिता खैर तहसील के पास सब्जी की दुकान करते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह चार बजे दुकान पर गए थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। उनकी तलाश भी की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है। थाना पुलिस ने बताया है कि परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें